नानचाकू एसोसिएशन आफ इंडिया द्वारा आयोजित चतुर्थ नेशनल नानचाकू चैंपियनशिप एवं रेफरी जज टेक्निकल सेमिनार एवं परीक्षा ई-स्टेट कोऑपरेटिव कार्यालय,दादा नगर, कानपुर में दिनांक 30 ,31 जनवरी एवं 1 फरवरी को आयोजित की गई ।चतुर्थ नेशनल नानचाकू चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम ने सर्वाधिक मेडल जीतकर ऑल इंडिया लेवल पर प्रथम स्थान की ट्रॉफी जीती। द्वितीय स्थान पर नानचाकू एसोसिएशन आफ हरियाणा की टीम रही तथा तृतीय स्थान पर ओडिशा नानचाकू एसोसिएशन आफ की टीम रही । चतुर्थ श्रेणी में महाराष्ट्र टीम।

इसी चैंपियनशिप में एशिया लेवल पर प्रतिभाग करने वाले भारत के सभी खिलाड़ियों को जे एस ए ईऑटो एवं ई-रिक्शा के डायरेक्टर एवं नानचाकू एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार पुरी द्वारा ट्रैक सूट देकर उत्साहवर्धन किया गया।

नानचाकू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ रोहित सक्सेना,अध्यक्ष मालिक विजय कपूर, कार्तिक कपूर, द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया और खिलाड़ियों का प्रमाण पत्र और पदक देकर सम्मानित किया गया। कार्तिक कपूर द्वारा खिलाड़ियों को प्रथम स्थान की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

इस चैंपियनशिप में भारत के लगभग 22 राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र ,उड़ीसा ,आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा ,पंजाब, दिल्ली ,उत्तराखंड ,राजस्थान, कर्नाटक सहित कई राज्यों के लगभग 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

 

चैंपियनशिप के प्रथम दिन 30 जनवरी को नान चाकू एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा टेक्निकल सेमिनार एवं रेफरी परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें कई राज्यों के वरिष्ठ प्रशिक्षकों ने भाग लिया एवं रेफरी /जज की परीक्षा उत्तीर्ण की सभी प्रशिक्षकों को नानचाकू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉक्टर रोहित सक्सेना ,अध्यक्ष मालिक विजय कपूर महासचिव एवं टेक्निकल डायरेक्टर राज प्रकाश शर्मा मीडिया कोऑर्डिनेटर विजय कुशवाहा सीमा वर्मा कोषाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा उत्तर प्रदेश महासचिव फाउंडर बाबुल वर्मा नानचाकू एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष श्री सुरेश कुमार पुरी ने शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर लगभग 22 प्रदेशों के महासचिव अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। यह जानकारी नान चाकू एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव एंड फाउंड बाबुल वर्मा जी ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *