जूही लालकालोनी मलिन बस्ती के निवासियों को न्याय दिलवाने की लड़ाई कांग्रेस लड़ेगी

 

कानपुर।कानपुर दक्षिण के 56 चौराहा,जूही लाल कॉलोनी बस्ती में कई वर्षों से निवास कर रहे दलित,पिछड़े और अप्लसंख्यक समाज के लोगों को प्रशासन द्वारा जबरन हटाए जाने के आदेश के विरुद्ध आज कानपुर महानगर कांग्रेस ने संघर्ष में बस्ती निवासियों का साथ देने की घोषणा की। महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बस्ती के निवासियों संग चौपाल करके हर पहलू को सुना और विचार विमर्श करते हुए प्रशासन द्वारा हो रहे अन्याय को पक्षपाती बताते हुए इसके खिलाफ हर कानूनन लड़ाई लड़ने की बात कही।महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि भाजपा की सरकार कुछ पूंजीपतियों के लिए ही काम करती है।बस्ती में 65 से 70 वर्षों से अधिक समय से रह रहे गरीबों का निवास का मौलिक अधिकार है ।KDA और प्रशासन को बस्ती गिराने की बजाय रहने वाले को मालिकाना हक देना होगा इसके लिए कई एक्ट आ चुके हैं।यह मौलिक अधिकार है।अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस इस की कानूनी लड़ाई लड़ेगी और पहले KDA को पत्र देगी और यदि KDA ने न्याय नहीं किया तो महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने इसके खिलाफ उच्च न्यायालय जाने की बात कही।बस्ती के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता,विकास अवस्थी,हरीश बाजपई,नरेश पाठक,मोहित दीक्षित,मनोज वाल्मीकि, कमलाकांत तिवारी,मुकेश दुबे,राजेश गौतम,राकेश साहू,राम शंकर राय, विनोद अवस्थी आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *