*जुर्माने की सजा काट रहे 03 बन्दी जेल से रिहा।*

जिला कारागार, कानपुर नगर में निरूद्ध ऐसे 03 सिद्धदोष बंदी जिनकी मूल सजा अवधि पूरी हो चुकी है तथा वर्तमान में केवल जुर्माना की धनराशि अदा न कर पाने के कारण कारागार में निरूद्ध थे, उनके अर्थदण्ड की धनराशि समाजसेवी संस्था ‘‘श्री सनातन धर्म हनुमान मन्दिर सभा, कानपुर नगर’’ के सहयोग से जमा कराकर दिनांक-10.02.2026 को कारागार से रिहा किया गया।

जेल अधीक्षक-श्री आर०के० पाण्डेय द्वारा अवगत कराया गया कि बंदीगण (1) सूरज सिंह पुत्र प्रकाश नारायण, निवासी-21/41 दबौली-1 रतनलाल नगर, थाना-गोविन्द नगर, जनपद-कानपुर नगर को 01 वर्ष का कारावास एवं अर्थदण्ड रू०-1000/-(2) अरविन्द यादव उर्फ राजवीर यादव पुत्र स्व० सुंदर यादव, निवासी-किराये का मकान श्री शंकर उपाध्याय नगवा, थाना-लंका, जनपद-वाराणसी को 02 वर्ष का कारावास एवं अर्थदण्ड रू०-3200/-(3) गुड्डू पुत्र रामशंकर सविता, निवासी-दुकान नं०-5 हरी कालोनी, थाना-किदवई नगर, जनपद-कानपुर नगर को कारागार में बिताई गयी अवधि का कारावास एवं अर्थदण्ड रू०-2000/-अपनी मूल सजा पूरी कर चुके थे तथा अर्थदण्ड के व्यतिक्रम की सजा काट रहे थे।

इस अवसर समाजसेवी संस्था ‘‘‘श्री सनातन धर्म हनुमान मन्दिर सभा, कानपुर नगर’’ के प्रधान पुजारी-श्री राजेश भल्ला, श्री सारथी भल्ला व श्री साहित्य भल्ला एवं

प्रभारी जेलर-श्री अरूण कुमार सिंह, डिप्टी जेलर-प्रदीप कुमार सिंह व राजेंद्र कुमार मिश्र उपस्थित रहे।

 

जेल अधीक्षक

कानपुर नगर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *