लक्ष्य से 80 प्रतिशत बच्चों को खिलाई गई एलबेंडाजोल की टेबलेट

 

 

•60 हजार के निर्धारित लक्ष्य को 13 फ़रवरी तक किया जायेगा पूरा।

 

 

नरवल।राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर स्वास्थ्य विभाग के सरसौल क्षेत्र के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य के लगभग 80 प्रतिशत बच्चो को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई।

 

चिकित्सा अधीक्षक डॉ अविनाश यादव ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने के लिए स्कूलों के शिक्षकों व आंगनवाड़ी वर्कर्स को एल्बेंडाजोल की गोली बच्चों को खिलाए जाने के लिए सहयोग मांगा था।

1 से 19 वर्ष के बच्चों को स्कूलों और आंगनबाड़ियों में मुफ्त में एल्बेंडाजोल गोली खिलाकर पेट के कीड़ों से मुक्त कराना और बेहतर पोषण सुनिश्चित करना है।इसके तहत मंगलवार को राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें एक वर्ष से 2 वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली एवं 2 वर्ष से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को पूरी एक गोली खिलाई गई।

 

एलबेंडाजोल की दवा खिलाने के लिए शिक्षकों के अलावा आशा, वर्कर्स,आंगनवाड़ी वर्कर्स, एएनएम आदि लगभग 3सौ स्वास्थ्य कर्मियों को बच्चों को यह दवा खिलाने के लिए लगाया गया था जिसमें 60हजार बच्चों को दवा खिलाने का लक्ष्य था जिसके अनुरूप लगभग 48 हजार बच्चो को दवा खिलाई गई।अवशेष बच्चो को अगली 13 फरवरी तक खिलाई जाएगी।

 

सरसौल समाचार व फोटो2

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को एलबेंडाजोल की गोली खिलाते स्वास्य कर्मी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *