बजट में शिक्षा और स्वास्थ्य पर जनता को राहत नहीं 6 प्रतिशत स्वास्थ्य बजट से लाखों मरीजों को, दवा के अभाव में रहना पड़ेगा
लाल इमली चलाने के लिये भाजपा सरकार के बजट में मजदूरों को झुनझुना दिखा
कानपुर समाजवादी पार्टी महानगर पीडीए थिंक टैंक समिति की बजट को लेकर आंकलन बैठक सपा अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद की अध्यक्षता में शाम 5 बजे नवीन मार्केट में आरम्भ हुई।बैठक का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने कहा कि भाजपा सरकार का योगी बजट लाल इमली को चालू करने के बजाय झुनझुना दिखाकर बेरोजगारी के कगार पर पहुंचा दिया है। भाजपा की कथनी और करनी में अन्तर होने के कारण मजदूरों के हितों पर चोट कर रही है।अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने सम्बोधन में कहा कि स्वास्थ्य पर 6 प्रतिशत बजट आवंटन दिखाकर तथ्यों का सही विश्लेषण नहीं किया जिससे लाखों मरीजों को दवा के अभाव में जिन्दगी बितानी पढ़ेगी। इस पर सरकार की अनदेखी है।अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने कहा कि शिक्षा पर बारह प्रतिशत बजट दिखाया लेकिन छात्रों की फीस, किताबों पर कोई राहत नहीं दी जिसकी वजह से आने वाली पीढ़ी शिक्षा से वंचित रहेगा।
बैठक मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद, प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,परमवीर गंभीर, सुभाष द्विवेदी,जस्वेन्द्र निषाद, दीपक खोटे,शादाब आलम, अर्पित त्रिवेदी,अरमान खान आदि लोग मौजूद रहे।
