गोविंद नगर में ‘पीला पंजा’ चलने की तैयारी: 18 फरवरी को चावला मार्केट से सीटीआई तक हटेगा अतिक्रमण

 

​कानपुर। गोविंद नगर के सबसे व्यस्त मार्ग चावला मार्केट चौराहा से सीटीआई चौराहे तक फैले अवैध अतिक्रमण पर अब प्रशासन का हंटर चलने वाला है। आईजीआरएस शिकायत संख्या 40016426002836 पर संज्ञान लेते हुए नगर निगम ने आगामी 18 फरवरी 2026 को बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निर्णय लिया है।

​जोनल अधिकारी अनुपम त्रिपाठी द्वारा जारी आधिकारिक आख्या के अनुसार, पर्याप्त पुलिस बल की मौजूदगी में अवैध टीनशेड, छतरियां, सड़क तक बढ़ाए गए पक्के ढांचे और अवैध रूप से लग रहे ठेलों को हटाया जाएगा। इस संबंध में संबंधित थाने को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित कर दिया गया है।

​फुटपाथ गायब, जनता परेशान

​करीब एक किलोमीटर लंबे इस व्यस्त बाजार में दुकानों के सामने सार्वजनिक मार्ग तक अतिक्रमण का जाल फैला है। बीमा अस्पताल, वीरेंद्र स्वरूप स्कूल और यहाँ तक कि थाना परिसर के सामने तक अवैध कब्जों के कारण रोजाना भारी जाम की स्थिति बनती है। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि पूर्व में हुई कार्रवाइयां केवल कुछ घंटों तक सीमित रहीं, जिससे समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। इस बार प्रशासन की साख दांव पर है और जनता को उम्मीद है कि बाजार को वास्तव में मुक्त कराया जाएगा।

​”कानून से ऊपर कोई नहीं, तय होगी जवाबदेही” ​इस मामले पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा साहित्त प्रचार विभाग (दक्षिण) के जिला संयोजक प्रकाश वीर आर्य ने कहाः

“गोविंद नगर की सड़कें किसी की निजी संपत्ति नहीं हैं और फुटपाथ जनता के लिए होते हैं, उन्हें किराए पर चढ़ाने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती। 18 फरवरी को होने वाली कार्रवाई केवल औपचारिक न होकर निर्णायक होनी चाहिए। यदि अभियान के बाद दोबारा अतिक्रमण हुआ, तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय कराई जाएगी। कानून से ऊपर कोई नहीं है और हम सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *