कानपुर के किदवईनगर थाना क्षेत्र के वाई-ब्लॉक में एक रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी का शव घर की रेलिंग से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और रस्सी काटकर उन्हें नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने स्वेच्छा से यह कदम उठाने और देहदान की इच्छा जताई है।

 

परिजनों के अनुसार उनकी शादी के बाद तलाक हो गया था और वह लंबे समय से अकेले रह रहे थे। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *