आज दिनांक 12 मार्च 2026 को वी.एस.एस.डी. कॉलेज, कानपुर में महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा भारतीय रिजर्व बैंक, कानपुर के सहयोग से

 

सुरक्षित डिजिटल भुगतान” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आयोजित इलेक्ट्रॉनिक लेन-देन जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत संपन्न हुआ।

 

कार्यशाला के मुख्य वक्ता श्री राजीव द्विवेदी, क्षेत्रीय निदेशक, आर. बी. आई कानपुर ने डिजिटल भुगतान और ऑनलाइन लेन-देन करते समय बरती जाने वाली सावधानियों तथा आवश्यक निर्देशों की विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि डिजिटल लेन-देन को सुरक्षित बनाने के लिए जागरूकता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक है।

 

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. नीरू टंडन ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल लेन-देन का महत्व निरंतर बढ़ रहा है, इसलिए इससे संबंधित संभावित धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से बचाव के लिए सभी को सतर्क रहना चाहिए। कार्यशाला का संयोजन अर्थशास्त्र विभाग की अध्यक्ष श्रीमती मंजू द्विवेदी ने किया।

कार्यशाला में भारतीय रिजर्व बैंक के वरिष्ठ अधिकारी श्री विमल वर्मा, हेमंत सरकार, श्री प्रबल बिलांतु तथा श्रीमती महक सक्सेना सहित महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक उपस्थित रहे। इनमें प्रोफेसर आनंद शुक्ला , डॉ. मनोज अवस्थी, डॉ. अनीता शुक्ला, डॉ. आर. के. उपाध्याय, डॉ. आलोक त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों के लिए क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया तथा सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

 

कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर जया मिश्रा द्वारा किया गया। आभार डॉ. इन्द्रमणि द्वारा व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *