अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, जन-जागरूकता रैली का शुभारंभ

 

दिनांक 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर वर्ष 1944 में मुंबई में एसएस फोर्ट स्टिकाइन जहाज में हुए भीषण विस्फोट एवं अग्निकांड में शहीद हुए 66 अग्निशमन कर्मियों की वीरता एवं सर्वोच्च बलिदान को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

इस अवसर पर *पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल महोदय* के निर्देशन में जनपद के समस्त अग्निशमन केंद्रों पर शोक परेड का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

 

प्रातः 10:30 बजे पुलिस आयुक्त द्वारा हरी झंडी दिखाकर अग्नि सुरक्षा जन-जागरूकता रैली का शुभारंभ किया गया।

जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में रैलियों के माध्यम से नागरिकों को अग्नि सुरक्षा संबंधी उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा व पुलिस उपायुक्त लाइन्स श्रीमती शिवा सिंह भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *