उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी संगठन ने उप मुख्यमंत्री से की भेंट
कानपुर, उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद कर्मचारी संगठन को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संगठन के पदाधिकारी को कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए समय दिया गया था जिसके क्रम में उपमुख्यमंत्री से उनके आवास पर संगठन के पदाधिकारी ने उनसे भेंट कर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया तथा कर्मचारी हितों के लिए ज्ञापन सौपा ज्ञापन में मुख्य रूप से संगठन की तीन मांगे थी 1- परिषदीय लिपिक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के उपरांत अवशेष लेखी में 300 दिन का उपार्जित अवकाश का भुगतान किया जाना 2- परिषदीय लिपिको का प्रधान सहायक का ग्रेड पे संशोधन किया जाना3- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का 1800 ग्रेड पे को इग्नोर करते हुए 1900 ग्रेड पे संशोधन किया जाए 4- माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा घोषित कैशलेस चिकित्सा सुविधा में परिषदीय लिपिको एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को भी सम्मिलित किया जाना उपमुख्यमंत्री ने ज्ञापन लेकर आश्वासन दिया कि यथाशीघ्र कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष तापस कुमार मिश्रा महामंत्री शाहब सरताज सुधीर मिश्रा इंद्रमणि मिश्रा मोहम्मद परवेज आलम मंडल अध्यक्ष शमशाद अहमद आदि मौजूद थे!
