दिनांक 14 अप्रैल 2026

 

*सपा महानगर ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की135वी जयंती पर 78 सेक्टरो के प्रभारियों के संयोजन मे बाबा साहब के विशाल व्यक्तिव पर चर्चा कर श्रद्धासुमन अर्पित किए*

 

*डॉ भीमराव अंबेडकर की समानता सद्भाव नीतियों को सपा जन-जन तक पहुंचाएगी*

 

*संविधान ने समाज के आखिरी व्यक्ति की रक्षा की अन्यथा भेदभाव की नीतियों से स्थितियां कमजोर होती*

*हाजी फजल महमूद*

 

कानपुर मंगलवार

समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के नेतृत्व में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135वी जयंती पर सपा महानगर के पदाधिकारियों 78 सेक्टरो के प्रभारियों के साथ प्रातः 09:30 बजे से निराला नगर,परमपुरवा,गगां नगर,पीएसी मोड,बाकरगंज,नया पुरवा,सपा कार्यालय,गुजैनी,विजय नगर,काकादेव रात्री 08:30 तक कार्यक्रम निरन्तर चले।

 

जिसका संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया

 

सर्वप्रथम सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्या अर्पण कर नमन किया और संबोधित करते हुए कहा कि 274 सदस्यों ने 2 साल 11 महीने 18 दिन में 167 बैठके कर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी ने दुनिया के सबसे बड़े संविधान की संरचना की जो हस्त लिपि में पहले लिखा गया आज संविधान की वजह से समाज के आखिरी पावदान पर खड़े व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं हो पा रहा है और संविधान की बदौलत अनुसूचित पिछड़ों के हितों की रक्षा रक्षा उनके अधिकारों की सुरक्षा का जो निति निर्देशक किये.उसे समाज में आज एक मिसाल कायम की गई है जिसे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव ने पूरे प्रदेश में पीडीए अभियान चलाकर संविधान की रक्षा तथा लोकतंत्र की मजबूती के लिए अभियान चलाकर युवा पीढ़ी तथा आम जनता का दिल जीता है जो 2027 में चमत्कार होगा

 

सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि आज सपा पीडीए मिशन ने प्रत्येक विधानसभा में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का जन्मदिन पर सबको भाव भीनी बधाई के साथ समानता सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया है

 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद प्रदेश सचिव के के शुक्ला,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,नंदलाल जयसवाल,अपर्णा जैन,नीतेंद्र यादव,कमलेश यादव,पिंटू ठाकुर,सुधांशू मिश्रा,रजत मिश्रा,महेन्द्र सिह,सुलेखा यादव,दीपक खोटे,रमेश यादव,शिवकुमार बाल्मिक,मुमताज मंसूरी,विनय गुप्ता,कीर्ती अग्निहोत्री,पूजा यादव,अनीता वर्मा,उदय द्विवेदी,शरद पांडे राजेंद्र जयसवाल,राजकुमार सागर,राहुल यादव,अकिंत अग्निहोत्री,इशरत इराकी,गुड्डू यादव,प्रवीण मिश्रा,अजय श्रीवास्तव,नीरज गुप्ता,आदर्श यादव,मुकेश दीक्षित,आलोक यादव,चंदन कोरी,मो मेराज,सचिन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *