
भारत विकास परिषद्, रामकृष्ण शाखा की कार्यकारिणी का चुनाव
भारत विकास परिषद्, रामकृष्ण शाखा की नवीन कार्यकार्यकारिणी का चुनाव एवं शपथग्रहण आज होटल के डी पैलस मे सम्पन्न हुआ। ज्ञानेन्द्र सिंह चौहान ने अध्यक्ष, अजय मेहरोत्रा ने सचिव एवं आशीष द्विवेदी कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुये। नव निर्वाचित सदस्यों ने शाखा गतिविधि संयोजक के पद के लिए नामित अतुल सक्सेना, दिनेश कुमार निगम, ज्ञानेन्द्रकुमार शर्मा, अजय तिवारी, श्रीमती सीमा जैन के साथ शपथ ग्रहण की। श्री गिरिजेशकुमार मिश्रा, प्रांतीय उपाध्यक्ष की देखरेख मे चुनाव सम्पन्न हुआ
श्री विमलेश शंकर अवस्थी, क्षेत्रीय सचिव, श्री विष्णु सहाय एवं डॉ डी एन रायजादा वरिष्ठ संरक्षक, डॉ उमेश पालीवाल, श्री गुलशन धूपर, श्री चन्द्रमोहन गुप्ता, श्री बृजेश शर्मा, विनोदकुमार धवन श्रीमती अनीता श्रीवास्तव, श्री अजीत अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या मे शाखा के दायित्वधारी एवं सदस्यों ने नई टीम को बधाई दी। इस अवसर पर शाखा के वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान भी किया गया। इसके उपरान्त सुरमई संध्या मे प्रख्यात गायक प्रदीप श्रीवास्तव ने अपने गजल, गीतो और भजन से लोगो को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। मनीषा सिंह राजावत ने भी अपने गीतों से मंत्रमुग्ध कर दिया। शाखा परिवार के सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
इसके पूर्व शाखा के सचिव श्री अजय मेहरोत्रा ने जानकारी दी की इस वर्ष शाखा द्वारा सेवा एवं संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत 140 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमे महिलाओ और बच्चों के लिए आयोजित कार्यक्रमों की प्रमुखता रहीं।
अजय मेहरोत्रा
सचिव
