
आज 15 अप्रैल
**बाबा तेरा मिशन अधूरा नरेंद्र मोदी करेंगे पूरा। के नारे के साथ*
*भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जन्मजयंती* *भव्यता से मनाई गई।**
आज संविधान शिल्पी भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की जन्मजयंती भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित के नेतृत्व में जिला कार्यालय नवीन मार्केट में भव्यता से मनाई गई।
इस अवसर पर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको पुष्पांजलि अर्पित कर जब तक सूरज चांद रहेगा,बाबा तेरा नाम रहेगा के नारे के साथ उनके चरणों में नमन किया ।
कार्यक्रम में उपस्थित कानपुर की महापौर श्रीमती प्रमिला पांडे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की बाबा साहब किसी जाति वर्ग के नेता नहीं बल्कि की हम सबके लिए भगवान थे।जिन्होंने संविधान के माध्यम से अखंड भारत की संकल्पना को पूरा किया।प्रदेश उपाध्यक्ष एम एल सी सलिल विश्नोई ने संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब ने समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े हुए व्यक्तियों के लिए उनके जीवन स्तर को उठाने के लिए जो प्रयास किया उन्हीं के बताए हुए मार्ग पर चलते हुए आज हमारे देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी उस सपने को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं।विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि बाबा साहब ने भारतीय संविधान का निर्माण कर देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया जिसमें सामान्य स्वतंत्रता और बंधुत्व के मूल सिद्धांत निहित है।जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने आभार व्यक्त करते हुए कहा की बाबा साहब का समता मूलक समाज के सपने को पूरा करने का प्रयास हमारे प्रेरणा पुरुषों ने किया और आज हमारे प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी अंतोदय के सिद्धांत के आधार पर बाबा साहब के सपने को पूरा कर रहे हैं। संचालन महामंत्री अवधेश सोनकर ने किया व संविधान की शपथ धीरज वाल्मीकि ने दिलाई।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, श्रीकिशन दीक्षित बड़े जी महामंत्री प्रमोद विश्वकर्मा,अभिनव दीक्षित नवाब सिंह सीमा एमबीए,जन्मेजय सिंह शिवांग मिश्रा,रोहित साहू,रीता पासवान,सुरेंद्र गुप्ता अनूप चौधरी,विजय वर्मा सुनीता गौड़, प्रशांत त्रिपाठी,अंशु ठाकुर,अभिमन्यु सक्सेना जीतू कश्यप,पूनम कंवर राधा सैनी,राम जी गुप्ता,आदि उपस्थित रहे।
