दिनांक: 14/04/2026
विश्व हिंदू परिषद कानपुर विभाग के उत्तर एवं दक्षिण जिलों में सेवा विभाग द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने हेतु बस्तियों, नगरों एवं मंदिर प्रांगणों में निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र सेवा प्रमुख श्री राधेश्याम जी की उपस्थिति रही। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा सनातन संस्कृति की आधारशिला है और इसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग और संवेदना पहुंचाना है। उन्होंने समरस समाज के निर्माण हेतु परस्पर अपनत्व और सहभागिता को आवश्यक बताया।
शिविरों में मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों द्वारा सैकड़ों लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आवश्यक परामर्श के साथ औषधियों का वितरण भी किया गया, जिससे लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी।
कार्यक्रम में प्रांत सेवा प्रमुख नरेंद्र जी, जिलाध्यक्ष सुशील जी, जिला मंत्री युवराज जी, अशोक सिंह जी, प्रांत सेवा टोली सदस्य उमेश जी, जिला समरसता प्रमुख राजकुमार जी, जिला सेवा प्रमुख किशन जी, शीलू जी, रजनी जी, शशि जी, हर्षित जी, राहुल जी, सूरज जी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसी क्रम में दक्षिण जिले के अंतर्गत रविदासपुरम बस्ती, गुजैनी में डॉक्टर राजेश जी एवं उत्कर्ष हॉस्पिटल की टीम के सहयोग से एक विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने लाभ प्राप्त किया।
इस दौरान क्षेत्र सेवा प्रमुख राधेश्याम जी, प्रांत सेवा प्रमुख नरेंद्र जी, संगठन मंत्री गोपाल जी, जिला मंत्री नितिन जागरानी, नगर अध्यक्ष रवि जी, नगर मंत्री ऋषभ जी, शैलेंद्र जी एवं अजीत जी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इन आयोजनों के माध्यम से समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और एकात्मता का भाव सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।
