भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर 11 समाजसेवी सम्मानित होंगे कानपुर 15 अप्रैल जन जागृति मंच के अध्यक्ष एवं श्री रामलीला सोसाइटी गुजैनी के महामंत्री विनोद मिश्र ने बताया कि भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर विगत वर्षों की ही भांति आगामी 18 अप्रैल दिन शनिवार को सायं काल 5:00 बजे गुजैनी स्टेट बैंक चौराहे समीप टेंपो स्टैंड चौराहा बाईपास गुजैनी कॉलोनी के समीप स्थित शिव शक्ति धाम अर्चना गेस्ट हाउस में भगवान श्री परशुराम का जन्मोत्सव कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्र में समाज सेवा कर रहे 11 समाजसेवियों को सम्मानित भी किया जाएगा विनोद मिश्र ने बताया कार्यक्रम में भगवान श्री परशुराम जी एवं भगवान श्री राम एवं लक्ष्मण जी की सजीव झांकी आकर्षण का केंद्र होगी
2026-04-15
