आज पुलिस उपायुक्त दक्षिण, श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा कार्यालय में जन-सुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया।

 

जन-सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दर्ज करते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। पुलिस उपायुक्त द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि किसी भी शिकायत के समाधान में अनावश्यक विलंब न किया जाए तथा प्रत्येक शिकायतकर्ता को की गई कार्यवाही से अवगत कराया जाए। इसके अतिरिक्त जन-सुनवाई में उपस्थित सभी आगंतुकों के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने, उनके बैठने की समुचित व्यवस्था करने तथा उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनने पर विशेष बल दिया गया।

 

पुलिस उपायुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि स्थानीय स्तर पर बार-बार उत्पन्न होने वाली समस्याओं की पहचान कर उनके स्थायी समाधान के लिए प्राथमिकता के आधार पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को दीर्घकालिक राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *