क्राइम ब्रांच व स्वॉट टीम की सतर्कता से फरार होने का प्रयास विफल, अभियुक्त पुलिस हिरासत में

 

प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट किया जाता है कि अस्पताल से फरार होने का प्रयास करने वाला अभियुक्त अब पुलिस की गिरफ्त में है तथा वर्तमान में पुलिस कस्टडी में है। उक्त अभियुक्त एक शातिर लुटेरा है, जिसने मोटरसाइकिल लूट की घटना को अंजाम दिया था, जिसके संबंध में थाना बर्रा पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।

 

अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया था, जिसमें उसके द्वारा पुलिस टीम पर जवाबी फायरिंग की गई थी। गिरफ्तारी के उपरांत उपचार हेतु उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी सुरक्षा में चार पुलिसकर्मी तैनात थे। इसके बावजूद अभियुक्त ने फरार होने का प्रयास किया, परंतु सफल नहीं हो पाया और अंततः पुलिस द्वारा पुनः हिरासत में ले लिया गया।

 

घटना की सूचना प्राप्त होते ही क्राइम ब्रांच व स्वॉट टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए शहर में व्यापक स्तर पर घेराबंदी व नाकाबंदी कराई तथा सभी प्रमुख स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को एक झाड़ी के पास छिपा हुआ बरामद किया गया।

 

उक्त सराहनीय एवं त्वरित कार्रवाई के लिए क्राइम ब्रांच टीम को ₹25,000 के इनाम से पुरस्कृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *