सपा नेता से वरिष्ठ अधिवक्ता को जान का खतरा
एसआई भतीजे संग अधिवक्ता की हत्या का प्रयास ,अनवरगंज में दर्ज है मुकदमा
न्यायालय को गुमराह करने की कोशिश
जमानती कोई और फोटो किसी और की
हाई टेंशन के नीचे खुलेआम सपा नेता चला रहा अवैध स्कूल
सपा शासन में सांसद और विधायक निधि से कर दिया खेल
कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व राष्ट्रीय सचिव अंबेडकर वाहिनी अशोक यादव द्वारा संचालित अवैध विद्यालय कभी भी मासूम बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। ग्राम माधो पुर देवरिया निवासी अशोक यादव नेशनल बिल्डिंग कोड का खुलेआम उल्लंघन कर 33 हजार वोल्ट के नीचे dalipan inter college और dld edeucation centre संचालित कर रहा है। न ही इसका नक्शा पास है, न ही भू प्रयोग परिवर्तित कराया गया है।
इतना ही नहीं, विद्यालय की मान्यता भी झूठे दस्तावेजों के आधार पर ली गई और सपा शासन काल में स्कूल के नाम पर सांसद और विधायक निधि ले ली गई। इस निधि से सपा नेता ने अपना मकान बनवा डाला और जमीन खरीदी।
खुलेआम हो रहे इस भ्रष्टाचार की शिकायत कानपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता जय प्रकाश यादव ने की तो सपा नेता अशोक यादव ने अपने भतीजे यूपी पुलिस के उप निरीक्षक विवेक कुमार यादव और अन्य साथियों के साथ उनकी हत्या का प्रयास किया। इस मामले में कानपुर के अनवर गंज थाने में एफ आई आर संख्या 07 सन 2024 दर्ज की गई।
पत्रकार वार्ता में अधिवक्ता जे पी यादव ने बताया कि इस मामले में सभी अभियुक्त माननीय उच्च न्यायालय गए, जहां माननीय उच्च न्यायालय ने अशोक यादव और अन्य के प्रार्थना पत्र को निरस्त करते हुए जमानत हेतु दिशा निर्देश पारित किया। जिसके अनुपालन में अशोक यादव व अन्य अभियुक्तगण ए.सी.जे. (जू0 डी0) 11, कानपुर नगर में आत्मसमर्पण करके अस्थायी जमानत प्राप्त की है।इसमें भी न्यायालय को गुमराह करने की कोशिश की गई। विजय बहादुर पुत्र चिखुरी यादव निवासी सकरा पार देवरिया और विनोद जसनानी नाम के व्यक्ति ने किसी अन्य की फोटो लगाकर अशोक कुमार यादव की जमानत ली है। ऐसी परिस्थिति में अशोक यादव के फरार हो जाने पर जमानतगीरों पर कोई दायित्व नहीं बन पाएगा।
इस संबंध में पीड़ित अधिवक्ता जय प्रकाश यादव ने माननीय न्यायालय में इन सभी के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज कर विधिक कार्यवाही का प्रार्थना पत्र दिया है, जिसमें माननीय न्यायालय ने 01/05/2026 तारीख नियत है, जिसमें अभियुक्तगण उपस्थित रहेंगे।सपा नेता अशोक यादव और उप निरीक्षक विवेक कुमार यादव द्वारा किसी भी समय पीड़ित अधिवक्ता की हत्या करवाई जा सकती है।
गौरतलब है कि वरिष्ठ अधिवक्ता जय प्रकाश यादव द्वारा ई डी में शिकायत की गई है। साथ ही प्रधान मंत्री कार्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, बिजली विभाग और जिला पंचायत देवरिया को सपा नेता के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने के लिए प्रार्थना पत्र दिए गए, उपरोक्त समस्त विभागों ने माना कि विद्यालय अवैध रूप से चल रहा है। कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी देवरिया और एस डी एम सलेमपुर देवरिया को अग्रसारित भी किया। इसी रंजिश में सपा नेता और उसका एस आई भतीजा अपने साथियों के साथ अधिवक्ता को रास्ते से हटाना चाहता है।
प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से माननीय उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रोहित कुमार यादव,अधिवक्ता जय प्रकाश यादव,रविन्द्र सिंह अरोड़ा, तौफीक अहमद ,शोभित यादव आदि अधिवक्ता मौजूद थे।
