बर्रा- 2 नई बस्ती पार्क में वृक्षारोपण

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव माननीय अजय कपूर जी ने बर्रा 2 नई बस्ती पार्क में वृक्षारोपण करते हुए कहा कि आज जीवन में सबसे आवश्यक ऑक्सीजन का प्राकृतिक संचार इन्हीं पेड़ों से होता है जिसके लिए हर व्यक्ति को कम से कम पांच पांच पेड़ों का वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। हमारे जीवन में पेड़ पौधों का अत्यधिक महत्व है पेड़ हीऑक्सीजन का मुख्य स्त्रोत है ऐसी स्थिति में यह आवश्यक है कि हमारे बच्चों और परिवार के भविष्य के लिए वृक्षारोपण और उसकी सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम का आयोजन श्री राजू भट्ट, राजकुमार तिवारी तथा पप्पू मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे जिन्होंने वृक्षारोपित किए गए वृक्षों की देख – रेख का जिम्मा अपने ऊपर लिया।
इस अवसर पर दीपक त्रिवेदी ‘बल्ली’, उमंग शुक्ला, डीके मिश्रा, आशीष सचान, राजीव यादव, शिवम भट्ट, गौरव दुबे, अशोक मिश्रा भूटानी, इशरत अली, श्याम शर्मा, शुभम राठोर समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *