कानपुर : हटिया हो
ली मेला और रंगों का ठेला के सफल आयोजन करने पर कानपुर हटिया होली महोत्सव कमेटी के सयोजक ज्ञानेन्द्र कुमार विश्नोई ज्ञानू को अपर पुलिस आयुक्त आकाश कुलहरि ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
मालूम हो कि 2 अप्रैल 2021 को समिति के तत्वावधान में हटिया होली मेला व रंगों के ठेले का सफल आयोजन हुआ था। आयोजन के बाद पुलिस आयुक्त श्री असीम अरुण ने प्रशस्ति पत्र देने की सूचना 5 अप्रैल को अॉनलाइन दी थी।
कोविड के कारण आज 15 जून को अपर पुलिस आयुक्त, (कानून एवं व्यवस्था) ने अपने कार्यालय में प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
2021-06-16
