सूरज सिंह यादव ने भोगनीपुर से किया दावा

आम आदमी पार्टी कानपुर देहात के 208 विधानसभा भोगनीपुर के वरिष्ठ नेता सूबेदार मेजर सूरज सिंह यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में 208 भोगनीपुर कानपुर देहात से चुनाव लड़ने हेतु अपना आवेदन पत्र अध्यक्ष श्री सभाजीत सिंह को दिया। सूरज सिंह यादव पार्टी के वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्य होने के साथ-साथ भोगनीपुर के विधानसभा प्रभारी भी हैं तथा अच्छी छवि वाले व्यक्ति भी हैं। आज दिनांक 18 जून 2021 को सूरज सिंह ने उत्तर प्रदेश की सह प्रभारी ब्रिज कुमारी सिंह व प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल को अपना आवेदन पत्र सौंपा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *