पीड़ित परिवारों के लिए आंदोलन करेगी राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस

पीड़ित परिवारों के लिए आंदोलन करेगी राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस : विजय सिंह मर्तोलिया

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस के तत्वाधान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया सचेंडी हादसे के मृतकों के परिजनों ने अपना दुखड़ा रोया और आरोप लगाते हुए कहा कि हम लोग के घर की हालत बद से बदतर हो गई है। हमारे घर के कमाने वाला सदस्य हाद से में खत्म हो गया है। घरों में कई दिनों से चूल्हा नहीं जला है। क्षेत्रीय विधायक के पास इतना भी समय नहीं है कि हम लोगों की बात सुन सके। और सांसद जी तो देखने तक नहीं आए। प्रशासन ने सिर्फ आश्वासन दिया है। आप ही हमारी मदद करें। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावी महापौर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया इसके बाद लाले पुर गांव मृतकों के परिजनों से मिले और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी। जोकि चार लाख की आर्थिक सहायता की गई है वह बहुत कम है। शासन प्रशासन से आर्थिक सहायता और अधिक दिलवाई जाएगी। इसके लिए राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस को अगर सड़कों पर उतर कर आंदोलन करना पड़ा तो वह भी किया जाएगा। मजदूरों के हक की लड़ाई लडी जाएगी। परिजनों ने आंख से बहते आंसू से हाथ जोड़कर कहा अब आप ही का सहारा है। मुख्य रूप से उपस्थित विजय सिंह मर्तोलिया शिव शंकर भदौरिया बंटी लाला पवन श्रीवास्तव आरबी सिंह एन मंसूरी लव कुश संतोष पासवान इंद्रजीत रोहित धनीराम आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *