राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की तत्वाधान में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह मर्तोलिया के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर शास्त्री नगर सेंटर पार्क में जाकर दिव्यांगजनों खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। जानकारी देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भावी महापौर प्रत्याशी विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा राहुल गांधी के जन्म दिवस के पावन अवसर पर दिव्यागजनों को खाद सामग्री का वितरण किया गया। जिसमें आटा, चावल, दाल, तेल, सब्जी मसाले, चाय की पत्ती, शक्कर, आलू, प्याज, टमाटर, ब्रेड, का वितरण किया गया। गांधी परिवार ने देश के लिए हमेशा ही बलिदान किया है। जवाहरलाल नेहरु ने बच्चे चाचा नेहरु कहते थे, इंदिरा गांधी को आयरन लेडी कहां जाता है। राजीव गांधी जिन्होंने देश में कंप्यूटर कांति लाए थे। सोनिया गांधी जिन्होंने खुद प्रधानमंत्री की कुर्सी त्यागकर मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया था। इन सभी के त्याग और बलिदान को भुला नहीं जा सकता है। ऐसे त्याग और बलिदान करने वाले परिवार से राहुल गांधी हैं जो देश के लिए समर्पित होकर कार्य करते हैं। वरना कुछ लोग तो प्रधानमंत्री की कुर्सी के लिए जो उनको आगे बढ़ाने वाले होते हैं उन्हीं के खिलाफ राजनैतिक षड़यंत्र करते हैं। दिव्यांगों ने विजय सिंह मर्तोलिया का आभार व्यक्त किया और कहा कि आप हमेशा ही हम लोगों के काम आते हैं। कोरोना महामारी की पहली और दूसरी लहर में दिव्यागजनों को भूखा नहीं रहने दिया खाने पीने का ध्यान रखा। विजय सिंह मर्तोलिया ने कहा आप हमारे परिवार की सदस्य हो और हम हमेशा आपके काम आते रहेंगे। मुख्य रूप से उपस्थित विजय सिंह मर्तोलिया, शिव शंकर भदौरिया, नौशाद आलम मंसूरी, अभिषेक सिंह, वीरेंद्र, अंकित झा आदि लोग मौजूद रहे।

2021-06-19
