कानपुर नगर निगम में महापौर व नगर आयुक्त के टकराव मे विकास कार्य बाधित हो गया है दोनों लोग मुख्यमंत्री महोदय के यहां अपना अपना पक्ष रखते आए हैं आगे देखो क्या होता है पार्षद दो भागों में बट गए हैं पूरा शहर जरा सी बारिश में जलमग्न हो गया है शहर भर का किचड व जलभराव है । स्थाई सफाई कर्मी अपनी जगह 15 सौ में कर्मचारी रखकर हफ्ते में 2 दिन सफाई करते हैं वही इंटर बीए पास सफाई कर्मी हैं तथा आढोक पर कक्षा 5 पास कर्मचारियों के पास मास्टर रोल है सुबह से सफाई कर्मी दारू के नशे में रहते हैं तथा जनता से विवाद करते हैं वार्ड 91 में हमारा आनंदी मेल का कार्यालय भी है पूरे वार्ड में गंदगी भरी हुई है पार्षद से महापौर का 36 का आंकड़ा शास्त्री नगर शास्त्री नगर सब्जी मंडी के पीछे 2 वर्ष से कोई सफाई कर्मी नहीं है शिकायत करने पर हफ्ते से एक या 2 दिन सफाई हो जाती है शास्त्री नगर के निवासी नरकीय जीवन व्यतीत कर रहे हैं बरसात झेलना तो भारी पड़ सकता है जनसूचना से शिकायत मांगने पर उत्तर नहीं आता है शिकायत करने पर जांच भी नहीं होती है शिकायत कूड़े के ढेर में चली जाती है नगर निगम भगवान भरोसे चल रहा है ।नगर निगम सदन में अनुशासन तार-तार हो गया है अभी तक ऐसी अनुशासन हीनता कभी नहीं सदन में हुई थी एक पार्षद ने प्रस्ताव की काँपी ही फाडकर सदन में उछाल दिया।

2021-06-20
