अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर यूपी कैबिनेट मंत्री श्री सतीश महाना भाजपा, दक्षिण अध्यक्ष डॉ वीना आर्य पटेल पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया योग करते हुए।सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज पूरे देश में बड़े सादगी के साथ मनाया गया । औधोगिक राजधानी कानपुर में भी कई योग शिविर आयोजित हुए । इसी कड़ी में प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने योगाभ्यास किया । मंत्री सतीश महाना के साथ कई अन्य लोगो ने भी योग किया । मंत्री महाना के मुताबिक योग हमारी मूल संस्कृति है । जब से लोग योग से दूर हुए हैं , समस्याओं ने डेरा डाला है । उन्होंने कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर पूरा देश आज इसका पालन कर रहा है । बताया जाता है कि 21 जून का दिन सबसे लंबा दिन होता है इसी वजह से आज को विश्व योग दिवस के रुप में मनाया जाता है ।कोरोना महामारी के चलते योग दिवस इस वर्ष कुछ अलग अंदाज में दिखा । इस वर्ष सामूहिक कार्यक्रमो में कोरोना गाइड लाइन का पालन होते नज़र आया ।
2021-06-21
