कानपुर नगर की महिला बैरक में एक वितरण-कार्यक्रम का आयोजन किया गया

आज दिनांक 16 नवंबर, 2021 को स्वराज्य वृद्धा आश्रम की अध्यक्षा श्रीमती मंजू भाटिया के सौजन्य से जिला कारागार, कानपुर नगर की महिला बैरक में एक वितरण-कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में कारागार में निरुद्ध प्रत्येक महिला बंदी को उक्त संस्था द्वारा साड़ी, उनी कंबल, सलवार सूट, गरम मोजे, गरम साल, सर्दी से बचाव हेतु इनर (अंतः वस्त्र) वितरित किए गए महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों को भी उक्त संस्था द्वारा ऊनी कंबल, टी-शर्ट, इनर, गर्म मोजे वितरित किए गए। उक्त संस्था द्वारा कारागार में निरुद्ध समस्त महिला बंदियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों को नाश्ते हेतु मिठाई, केला,सेब,बिस्कुट, चॉकलेट,चिप्स वितरित किया गया। तदोपरांत कारागार में निरुद्ध अत्यंत वृद्ध एवं बीमार बंदियों को भी उक्त संस्था द्वारा ऊनी कंबल व ऊनी शॉल वितरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *