कानपुर नगर आउटर थाना सचेंडी
सचेंडी थाना क्षेत्र के भौती प्रतापपुर थमने का नाम नहीं ले रहा खूनी खेल
भौती स्थित तिवारी ढाबा में युवक पर दबंगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
घायल युवक को गंभीर हालत में पनकी स्थित बृजमोहन अस्पताल में भर्ती किया गया
आपको बताते चलें कि भौती स्थित हाईवे किनारे तिवारी ढाबा में रात्रि 12:30 के आसपास का गांव के ही अपराधी दबंग किस्म के सोनू शुक्ला, विपिन चौहान व संदीप चौहान ने तिवारी ढाबा में जाकर गाली गलौज करने लगे जिसका विरोध भौती निवासी रामू बाजपेई ने किया जिससे बौखलाए दबंग किस्म के अपराधियों को ने चाकू से सिर पर हमला कर दिया , रामू बाजपेई को गंभीर चोट आने के बाद ढाबा के कर्मचारियों ने दबंग अपराधिक युवकों को पकड़ने की कोशिश की तो दबंग अपराधी युवक गाली गलौज और धमकी देते हुए भाग निकले जिसके बाद ढाबा संचालक जीतू तिवारी और कर्मचारियों द्वारा युवक को पनकी स्थित बृजमोहन अस्पताल में एडमिट करवाया जहां हालत गंभीर बनी हुई है
ढाबा संचालक जीतू तिवारी द्वारा थाना सचेंडी को सूचना दे दी गई है
हमला करने वाले युवकों पर दर्ज है पहले से ही सचेंडी थाना व कल्याणपुर थाना क्षेत्र में मामले…
बने रहिए पल-पल की अपडेट के लिए हमारे साथ

