बिल्हौर के पास कस्बा अरौल गुजेपुर रोड के पास बजरंगबली की मूर्ति को खंडित करने वाले व्यक्ति को भगवान ने दंड दिया।
कल थाना क्षेत्र बिल्हौर के कस्बा अरौल गुजेपुर रोड के करीब बना हुआ हनुमान जी के मंदिर की मूर्ति को खंडित कर दिया गया था ।क्षेत्र में खबर आग की तरह फैल गई और ग्रामीण भारी संख्या में मंदिर के बाहर एकत्र हो गए थे।
जिस में देरी न करते हुए बिल्हौर पुलिस ने सक्रिय होकर माहौल को संभाला और क्षेत्रीय जनता को समझा कर मूर्ति स्थापित किया।बिल्हौर थाने में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद सिंह जी ने अच्छी कार्यशैली का परिचय देते हुए क्षेत्रीय लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की जिससे क्षेत्रवासी संतुष्ट हुए और अपने पास से मूर्ति के लिए ₹5000 देकर पुनः हनुमान जी को मंदिर में विराजमान किया।
बिल्हौर पुलिस नीच हरकत करने वाले व्यक्ति को तलाश कर ही रही थी तब तक सूचना मिली एक अज्ञात शव ग्राम चौखंडी मिला है और रात्रि में ही ग्राम चौखड़ी के मंदिर में घंटी एवं पीतल का दीपक चोरी हुआ था वह भी शव के पास में ही मिला है जिससे स्पष्ट हो गया कि यह व्यक्ति वही है जिसने मंदिर में चोरी की साथी इसी व्यक्ति ने कल हनुमान जी की मूर्ति को भी खंडित किया था।जैसी करनी वैसी भरनी हनुमान जी की मूर्ति खंडित करने वाला एवं चौखंडी गांव में मंदिर में चोरी करने वाला व्यक्ति आज मृत अवस्था में ग्राम चौखड़ी में मिला।
मौत का कारण सर्दी लगने की वजह से बताया जा रहा है
फिलहाल में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।करण कोई भी हो लेकिन आज कलयुग में यह तो स्पष्ट हो गया की ईश्वर दंड जरूर देता है बस तरीका खुद चुनता है।
2021-11-17
