कानपुर 22 जून उ०प्र० कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के स्टेट कोआर्डिनेटर/मंडल प्रभारी इखलाक अहमद डेविड ने कानपुर जिलाधिकारी आलोक तिवारी से मुस्लिम क्षेत्रों में कोरोना वैक्सीन सेंटर बनाने की मांग की।
इखलाक अहमद डेविड ने कहा कि कोरोना को हराने के लिए कानपुर नगरवासियों को अपने व अपने परिवार अपने नगर व मोहल्लों को सुरक्षित रखना है तो कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने के साथ सबसे ज़रुरी कोरोना वैक्सीन लगावकर कोरोना को हराने में सहयोग करे कानपुर नगर में वैक्सीनेशन का कार्य धीमा चल रहा है राजनैतिक सामाजिक व धार्मिक संगठनों को नगरवासियों को जागरुक करने के लिए आगे आना होगा मुस्लिमों बाहुल्य क्षेत्रों में वैक्सीनेशन सेंटर खुलने से वैक्सीनेशन के कार्य में तेज़ी आएगी। जिलाधिकारी आलोक तिवारी से हलीम मुस्लिम पीजी कालेज चमनगंज, जीजीआईसी चुन्नीगंज, सर सैय्यद कालेज जाजमऊ, दुलहन गलैक्सी बाबूपुरवा इस्लामिया स्कूल, बेगमपुवा, मरहबा गेस्ट हाउस, सुजातगंज, मछरिया में वैक्सीनेशन सेंटर खोलने की मांग की व श्री डेविड ने कहा कि कोरोना से बचाव में टीकाकरण ही एक मात्र उपाय है इसलिए सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर कुछ लोग भ्रम फैलाने की कोशिशें कर रहे हैं ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दे, कोरोना का टीका आपको,आपके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करता है, इसलिए बेझिझक होकर वैक्सीन लगवाने की अपील कानपुर नगरवासियों से की।
2021-06-22
