जिलाधिकारी अपडेट 23 जून 2021 कानपुर नगर।आज मध्यान्ह् 12-बजे मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा ऑनलाइन स्वरोजगार संगम का शुभारंभ किया गया। उक्त मेले में विभिन्न रोजगार परक योजनाओं यथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओ0डी0ओ0पी0, वित्त पोषण योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को अपना स्वयं उद्यम प्रांरभ करने हेतु ऋण वितरण एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत उन्नत टूलकिट का वितरण मा0 मुख्यमंत्री जी के कर कमलों से किया गया।
जनपद कानपुर नगर के एन0आई0सी0 में आयोजित वीडियों कान्फ्रन्सिंग के माध्यम से उक्त स्वरोजगार संगम में माननीया मंत्री श्रीमती नीलिमा कटियार जी, माननीय विधायक श्री भगवती प्रसार सागर जी, जिलाधिकारी श्री आलोक तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी डा0 महेन्द्र कुमार, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र कानपुर नगर के उपायुक्त श्री एस0पी0यादव एवं अग्रणी बैंक प्रबन्धक श्री0 ए0के0 वर्मा उपस्थित रहे। आज के इस ऋण वितरण एवं टूलकिट वितरण कार्यक्रम में माननीय मंत्री श्रीमती नीलिमा कटियार जी के कर कमलों द्वारा लाभान्वित होने वाले लाभार्थी ऋण वितरण किया गया जो निम्नवत् हैः-
1- प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम कार्यक्रम के तहत रू0 15-00 लाख का वित्तपोषण श्री अंकित सिंह सेंगर को मिला जो कृषि कार्य उन्नयन के मशीनरी लगाने हेतु।
2- मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत रू0 10-00 लाख का ऋण पावर कैटरिंग सर्विस शुरू करेगें श्री कुलविंदर सिंह।
3- ओ0डी0ओ0पी0 वित्तपोषण के तहत श्री चंदन सिंह गोस्वामी को रू0 17-00 लाख का ऋण प्राप्त हुआ जिससे वह गारमेन्टस का व्यापार शुरू करेगें।
4- विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना कार्यक्रम के तहत श्रीमती अर्चना सचान को टेलरिंग कार्य हेतु रू0 0.30 लाख का ऋण एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र तथा टूल किट तथा श्री मोहित गौतम को हलवाई का कार्य हेतु रू0 0.40 लाख का ऋण एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र तथा टूल किट प्राप्त हुआ।
उपर्युक्त ऋण वितरण समारोह में स्वरोजगार की दिशा की ओर अग्रसार हो रहे नव उद्यमियों में स्वावलंबन एवं आत्मविश्वास की नई किरण देखने को मिली।
