सरेराह होता रहा हैवानियत का खेल,लोग बने रहे मूक दर्शक
सात फेरों में बंध कर जिसने साथ चलने की खाई थी कसम,जिस हांथ को थामकर किए थे एक दूजे से कई वादे ,आज उन्हीं हांथों ने अपने ही जीवन साथी को मौत के घाट उतार दिया, पारिवारिक कलह के चलते पति ने पत्नी को बच्चे के सामने उतारा मौत के घाट, सरेरा छोटी सी बात पर पत्नी को गांव में दौड़ा कर कुल्हाड़ी से की है ताबड़तोड़ कई वार, महिला की चीख सुनकर सैकड़ों की लग गई भीड़ लेकिन मौत के तांडव के आगे नहीं टिक सका कोई भी एक पति अपनी पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार रहा था लेकिन इस मौत के खेल को रोकने वा ला कोई भी नहीं था कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र के प्रतापपुर की घटना,
हत्याकर पति समेत पूरा परिवार मौके से हुआ फरार। तमासबीन बने रहे ग्रामीण । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेज,जांच में जुटी । इलाके में मचा हड़कंप।
वी ओ कहते है पिता अपने बच्चों के सामने ऐसा कोई गलत काम नही करता जिसे देखकर बच्चे अपने पिता से नफरत करे या फिर उससे डरे । पर यूपी के कानपुर देहात में एक पिता ने अपने ही नन्हे मासूम के सामने हैवानीय की ऐसी दासता लिखी डाली जिसे देखकर बच्ची सदमे में आ गई । ग्रामीण तमासबीन बने रहे। बच्ची चीख चीखकर मृतक मा को रोड पर उठाती रही
मामला कानपुर देहात के शिवली कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर खास गाँव का है । जहां गांव में रहने वाले अमित की शादी 5 साल पहले लुथौरा गाँव निवासी पूजा से थी । दोनो में कभी कभी कहासुनी और विवाद हुआ करता था । पूजा और उसके पति अमित की फिर किसी बात पर एक बार फिर से कहासुनी हो गई थी जिससे नाराज़ होकर पूजा अपने मायके लुथौरा चली गई थी पर वह बीते मंगलपुर को अपने पति अमित के बुलाने पर ससुराल चली आई थी । बताया जा रहा है पति अमित के काम से घर आने के बाद दोनो में फिर से किसी बात पर कहासुनी होने लगी । इस बार कहासुनी झगड़ा में बदल गई । इतना इतना बढ़ गया कि पति अमित ने अपने घर से 50 मीटर की दूरी गाँव की रोड तक पत्नी पूजा को दौड़ाकर उसके ऊपर धारदार हथियार से अपनी 4 वर्षीय मासूम बच्ची के सामने कई वारकर उसकी निर्मम हत्याकर दी । और परिवार सहित गाँव से फरार हो गया । मासूम बच्ची रक्तरंजित अपनी मृतक मा को हाथ पकड़कर ग्रामीणों के सामने चीख चीखकर उठाती रही पर ग्रामीणों का दिल ना पिघला और वो तमासबीन बने रहे । हत्या की सूचना पर पहुची पुलिस ने शव के पास से मृतक महिला का मोबाईल बरामद कर का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया और घटना की जांच में जुट गई। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है ।
