कानपुर में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है

ऐसा लगता है कि कानपुर में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है. दूसरी लहर खत्म होने के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि कानपुर में एक साथ कोरोना के 47 नए मामले सामने आए हैं. एक साथ कोरोना के 47 नए मामले सामने आने से प्रशासनिक अमले से लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि ओमिक्रोन की सतर्कता की वजह से कुछ सैंपल को जीनो​म सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है.
सीएमओ की रिपोर्ट के अनुसार, कानपुर में जो 47 नए मामले आए हैं, वह आइआइटी, पांडुनगर, काकादेव, स्वरूपनगर, सिविल लाइंस, तिलकनगर, किदवईनगर, कैंट, पक्षी विहार, रतनलालनगर, जाजमउ, शास्त्रीनगर, जूही, इंदिरानगर, उर्सला, यशोदानगर, मसवानपुर, न्यू आजादनगर, पनकी और हरजेंदरनगर में मिले हैं. मंगलवार को कानपुर में 4578 लोगों की कोरोना टेस्टिंग की गई. इसमें छह तो एंटीजन सैंपलिंग में ही कोरोना पॉजीटिव निकल आए.
24 घंटे में दोगुना हुए एक्टिव केस
कोराना के कहर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि महज 24 घंटे में ही एक्टिव केस की संख्या दोगुना हो गई. सोमवार शाम को आयी रिपेार्ट में कोरोना के एक्टिव केस 49 बताए गए थे जबकि मंगलवार को सीएमओ की आयी रिपेार्ट में एक्टिव केस अब 96 हो गए हैं.
इन सबके बीच राहत की बात यह है कि लगातार छह दिन से आइआइटी में कोरोना के नए मामले मिलने के बाद मंगलवार को यहां कोई नया केस नहीं आया. लेकिन कोरोना अब नए मामलों में फैल गया है. लोगों की तरफ से मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग में बरती जा रही लापरवाही की वजह से कोरोना की स्थिति अब और खराब होती जा रही है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *