एनजीओ के कार्यकर्ताओं ने भंडारे के माध्यम से गरीबों को खाना खिलाकर पहनाए गर्म कपड़े

कानपुर गोविंद नगर थाना क्षेत्र में आज दिनांक 4 जनवरी 2022 को हर हर महादेव गोल्डन सेवा समिति के लोगों ने गोविंद नगर विद्यार्थी मार्केट के पास मेन रोड में नव वर्ष के उपलक्ष में छोले चावल का भंडारा करा कर भारी संख्या में उपस्थित हुए गरीब व अन्य लोगों को भंडारा कराया जिसके साथ ही भंडारे में आए हुए गरीब परिवार के 1 से 7 साल तक के बच्चों को गर्म कपड़े भी पहनाए। समिति इस प्रकार के मदद करने हेतु कार्य कई बार कर चुकी है जिसमें समिति कार्यकर्ताओं का कहना है कि यही नहीं बल्कि जल्द से जल्द हम समिति के लोग गरीब परिवार के बच्चों के लिए शिक्षा का इंतजाम करेंगे उनके लिए प्राइवेट स्कूल या कोचिंग खोल कर उन्हें पढ़ाएंगे और शिक्षित बनाएंगे ताकि शिक्षा पाने के बाद वह गरीब बच्चे अपने पैरों पर खड़े होकर अपने तरीके के समाज के बच्चों को अच्छी राह दिखा कर उन्हें भी शिक्षा की ओर आकर्षित करें और गरीबी को खत्म करने का प्रयास कर सके।आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपक अरोड़ा, गगनदीप सिंह, संतोष वर्मा, शुभम साहनी, सुरेश श्रीवास्तव, दीपक मदान, सुधीर मदान, दर्शन दरयानी, दिलीप उत्तम व आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *