रोडवेज बस और ट्रैक्टर की भिडंत में एक महिला घायल

रसूलाबाद कानपुर देहात। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम उसरी में विधूना से कानपुर जा रही विकास नगर डिपो की रोड़वेज बस यूपी 77 टी 4899 की विपरीत दिशा की ओर से आ रहे ट्रैक्टर यूपी 77 एस 2758 की जोरदार आमने सामने भिडंत हो गई जिस टक्कर में रोड़वेज बस पर सवार एक अधेड़ महिला सूरजमुखी पत्नी मुन्नलाल निवासी उमरन विधूना व महिला चंद्रावती उदईपुर आंशिक रूप से घायल हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेला की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोड़वेज बस एक मोटसाइकिल सवार को बचाने के चक्कर में विपरीत दिशा की ओर से आ रहे मौरम लदे ट्रैक्टर में जोरदार आमने सामने टक्कर हो गई जिससे वहां अफरा तफरी फैल गई। वहीं मौके पर पहुंची थाना पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक लक्ष्मन सिंह ने घायल महिला सवारी को सीएचसी रसूलाबाद भिजवा दिया और बस ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी। वहीं बस चालक व ट्रैक्टर चालक हरपाल सिंह मौके से फरार हो गए जिसकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *