गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने एमपी मेल का हाता सर्वोदय नगर से डबल पुलिया चौराहा पर समाप्त किया

कानपुर l आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने एमपी मेल का हाता सर्वोदय नगर से नीरक्षीर चौराहा, गुरुद्वारा पांडव नगर, रामचरण के मड़ैया चौराहा, बालाजी धाम पांडव नगर, विनायक श्री अपार्टमेंट पांडव नगर, श्वेता पाठक पांडव नगर, लाला चाय, लक्ष्मण दास, रूपानी जी के आवास, सत्संग वाली गली, रविंद्र गुप्ता जी राजा का पुरवा , सर्वोदय नगर, सर्वोदय नगर से डबल पुलिया चौराहा पर समाप्त किया
विधायक ने बताया कि गली गली मोहल्ला मोहल्ला घूम कर लोगों से जनसंपर्क किया लोगों के अंदर एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। बूढ़े बुजुर्ग बच्चे अपना आशीर्वाद प्रदान कर रहे हैं।
विधायक ने बताया कि जनता आने वाले चुनाव को अपने हाथों में लेकर अपने प्रत्याशी को जिताने का भरसक प्रयास कर रही है। जनता अपने प्रत्याशी से बहुत खुश है।
उक्त जनसंपर्क रैली में विधायक सुरेंद्र मैथानी, पार्षद नीरज बाजपेई, मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह, संतोष सिंह, सुनील महिवाल, अजीत, दीपक, विपुल श्रीवास्तव, आकाश, नवीन भाटिया आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *