कानपुर l शहंशाहे हिन्दुस्तान अताए रसूल हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती सन्जरी अजमेरी रजि अल्लाहु अन्हु के 810 वाँ उर्स मुबारक पर तन्ज़ीम बरेलवी उलमा-ए-अहले सुन्नत की जानिब से चादर शरीफ रवाना की गई नारे तकबीर नारे रिसालत ख्वाजा का हिन्दुस्तान जिन्दाबाद आदि नारे लगाए गए चमनगंज स्थित मोहम्मद अली पार्क हुए प्रोग्राम मे गरीब नवाज़ के अकीदतमंद शामिल हुए तन्ज़ीम के सदर हाफिज व क़ारी सैयद मोहम्मद फ़ैसल जाफ़री ने कहा कि ख्वाजा ग़रीब नवाज़ का आस्ताना वह आस्ताना है जहाँ पर हर मज़हब के मानने वाले लोग हाजिर होते है उनके दर से कोई साईल खाली नही लौटता और यह सिलसिला ता क़यामत जारी रहेगा यही वजह है कि आपके दरबार मे रोज़ाना हजारो की तादाद मे अक़ीदतमंद हाजिर होते है और उर्से का सुहाना मंज़र अलग ही होता है इस मौक़े पर फातिहा ख्वानी हुई और कारी सैयद मोहम्मद फैसल जाफरी ने मुल्क की तरक्की खुशहाली, बेरोजगार को रोजगार,बीमारो को शिफा व मरहूमीन के लिए दुआए मगफिरत की जिसमे मौजूद सभी लोगो ने आमीन की सदा बुलंद की फातिहा ख्वानी के बाद सलातो सलाम पेश किया गया और शीरनी तक़सीम की गई इस मौक़े पर मौलाना ज़हूर आलम अज़हरी,कारी कलीमुल्लाह क़ादरी, हाफिज आदिल रज़ा, हाफिज हसरत अली,हाफिज इरफान रजा कादरी,हाफिज सकलैन,हयात ज़फ़र हाशमी, रईस पहलवान,मोहम्मद ईशान, मोहम्मद इरफान,ज़मीर खान,मोहम्मद सालिम,मोहम्मद आमिर,मोहम्मद तस्लीम,मोहम्मद रईस आदि लोग मौजूद थे l

2022-02-06
