-सुबह विदाई होने के बाद बाइक से वापस लौट रहे थे घर
-पुलिस कार की तलाश में जुटी, आधा घण्टे से जाम है मार्ग
उन्नाव। बारात से घर लौट रहे पति पत्नी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
हो गई। बाइक से बारात कर के घर लौट रहे दंपति की तेज रफ्तार कार में आमने सामने भिड़ंत हो गई जिसमें मौके पर ही पति-पत्नी की मौत हो गई गुस्साए ग्रामीणों ने रायबरेली उन्नाव मार्ग जाम कर दिया। मार्ग जाम होने से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, सूचना पर थाना पुलिस पहुंची लेकिन जाम नहीं खुलवा सकी।क्षेत्राधिकारी बीघापुर पहुँचे कर लोगों को समझाने में जुटे है।
उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेथर चौकी के पास भैंसाई नौबस्ता के समीप तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। तेज रफ्तार कार और बाइक में आमने सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई। आपको बताते चलें कि म्रतक गुड्डू बाजपेयी उर्फ ब्रेजेश शंकर पुत्र टेनी बाजपेयी (45) व इनकी पत्नी सीता बीघापुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर कर्ण के रहने वाले है, एक बरात करके घर वापस हो रहे थे तभी रास्ते में दर्दनाक हादसा हो गया। वही गुस्साए ग्रामीणों ने रायबरेली उन्नाव मार्ग जाम कर दिया। सड़क पर ईंट पत्थर रखकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा है, सूचना पर अचलगंज थाना प्रभारी संदीप शुक्ला अपनी फोर्स के साथ पहुंचे ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने और जाम खुलने नहीं दिया। जिसके बाद क्षेत्राधिकारी बीघापुर डीपी सिंह मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने में जुटे हुए हैं, मृतक दंपति के दो बेटे चित्रांश 14 वर्ष अनिकेत 6 वर्ष दोनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने दंपति के दोनों शवो का पंचायत का नगर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा है।
