चुनाव जीतने पर जनता को उनकी हर बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराने का किया वादा…
ईसाई समाज ने पूरा समर्थन देकर भारी मतों से विजय दिलाने का किया वादा…
जनता के हर विश्वास पर पूरा खरा उतरने का वादा…
अन्य दल के नेता भी वर्तमान सरकार की गरीब विरोधी नीति के खिलाफ सपा को समर्थन दे रहे।
कानपुर 6 फरवरी समाजवादी पार्टी आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अमिताभ बाजपेई ने सुबह सबसे पहलेएल.एल.जे.एम मेथाडिस्ट चर्च सिविल लाइन जाकर ईसाई समाज के साथ बैठक करके इस चुनाव में ईसाई समाज का पूरा समर्थन में वोट देने की ईसाई समाज से अपील की बैठक के उपरांत पादरी जे.जे. ओलिवर द्वारा जीत का आशीर्वाद व पूरा समर्थन प्राप्त किया
इसके उपरांत योग गैलेक्सी परेड के विभिन्न मोहल्लों में कमराबैठक करके क्षेत्रीय जनता व व्यापारियों का पूरा समर्थन व सहयोग लेने की रणनीति तय करके क्षेत्रीय जनता व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।वार्ड 2 लक्ष्मी पुरवा में बसपा के तीन बार के पार्षद किशन लाल जी एवं अनवरगंज वार्ड के रनर रहे अरुण अहिरवार रामू जी प्रदेश सरकार की गरीब विरोधी नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी को जिताने का वादा किया।
परमट चेक नंबर 14 लक्ष्मी पुरवा तल्ऊआ मंडी, मालवीय पार्क, मेंहदी हसन का हाता बर्फ खाना, वा चक 76 कुली बाजार में क्षेत्रीय जनता व व्यापारियों के साथ मिलकर घर-घर जाकर सपा शासनकाल की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियां बताकर जनता से जनसंपर्क व संवाद करके आगामी 20 फरवरी को समाजवादी पार्टी को वोट देकर भारी मतों से विजय दिलाकर नया इतिहास बनाने की अपील की।
भाभी श्रीमती वंदना बाजपेई ने अपनी महिला टीम के साथ चौक सर्राफा की हर गली मैं घर घर जाकर घर की महिलाओं से मिलकर सपा से आर्य नगर विधानसभा के प्रत्याशी अमिताभ बाजपेई को भारी मतों से जीत दिलवाने का घर की महिलाओं से वादा लिया क्षेत्र की महिलाओं ने भी वंदना बाजपाई का फूल माला पहनाकर स्वागत व अभिनंदन करके सपा के पक्ष में मतदान करने का विश्वास दिलाया।
इस अवसर पर प्रत्याशी अमिताभ बाजपेई ने अपने संबोधन में कहा कि अगर जनता ने दोबारा जीत का आशीर्वाद दिया तो इस विधानसभा की जनता को हर बुनियादी सुविधा उपलब्ध कराऊंगा चुनाव जीतने के उपरांत जनता के विश्वास पर पूरा खरा उतर कर जनता का सेवक बनकर जनता की सेवा करूंगा चुनाव जीतने के बाद पूरे 5 साल जनता के बीच रहकर जनता से किए गए हर वादे को पूरा करूंगा जनता के विश्वास पर कभी ठेस नहीं पहुंच जाऊंगा जनता से किए एक भी वादे पूरे किए हैं एवं आगे भी पूरा करता रहूंगा।
साथ में योग गैलेक्सी में पीयूष अग्रवाल, पप्पू पांडे, बंटी जयसवाल, आशु शर्मा, संतोष त्रिवेदी, परमट में दीपा यादव, अनिल चौहान, सुरभीत जयसवाल आशीष प्रताप सिंह,वीरू पासवान, आकाश सिंह सनी, लक्ष्मी पुरवा में वीरेंद्र प्रजापति, रामू कुशवाहा, सौरभ शुक्ला, परेड में पार्षद मन्नु रहमान, हाजी जिया बर्फ खाना में आसिफ नकवी, उमर शरीफ, सुशील तिवारी, डॉली यादव आदि मौजूद रहे।
