अज्ञात वाहन का टक्कर लगने से एक अज्ञात युवक की हुई मौत

अकबरपुर कानपुर देहात। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक 30 वर्षीय युवक को किसी अज्ञात वाहन का टक्कर लग गया।
घटना के तुरंत बाद एन एच ए आई की एंबुलेंस उपरोक्त युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आई जहां पर मौजूद डॉक्टर निशांत पाठक ने उपरोक्त युवक का परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के आधार पर रविवार को शाम करीब 7:55 बजे एक अज्ञात युवक जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष है राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैदल जा रहा था अभी उपरोक्त युवक बारा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचा था इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति से दौड़ते आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहे लोगों ने घटना की जानकारी टोल प्लाजा पर दी सड़क हादसा होने की जानकारी मिलते ही आनन-फानन मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल यू एन एच आई एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही उपरोक्त युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दी।
उपरोक्त अज्ञात युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे सिपाही सनोज कुमार ने जब उसे स्ट्रेचर पर लादकर जिला अस्पताल कीइमरजेंसी मेंपहुंचाया तो वहां मौजूद डॉक्टर निशांत पाठक ने उक्त युवक का परीक्षण करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया मृतक युवक कौन है कहां का है खबर लिखे जाने तक यह पता नहीं चल पाया है उपरोक्त युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए सिपाही सनोज कुमार ने बताया कि मृतक लाल कलर की जैकेट सफेद कुर्ता एवं का ही रंग का पेंट पहने हुए मृतक की जामा तलाशी लेने पर उसके कपड़ों की जेब मैं कुछ भी नहीं मिला है। मृतक की शिनाख्त कराने के लिए सिपाही सनोज कुमार द्वारा काफी प्रयास किए गए लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। अस्पताल प्रशासन ने मृतक के शव को जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी में रखवा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *