शहीद शिरोमणि चन्द्रशेखर आजाद के 94वें बलिदान दिवस पर चन्द्रशेखर आजाद चौराहा स्थिति ‘आजाद वाटिका’ में श्रद्धाजंलि सभा

कानपुर। चंद्रशेखर आजाद जन कल्याण समिति द्वारा महान क्रांतिकारी शहीद शिरोमणि चन्द्रशेखर आजाद के 94वें बलिदान दिवस पर चन्द्रशेखर आजाद चौराहा स्थिति ‘आजाद वाटिका’ में श्रद्धाजंलि सभा आयोजित की गई सभा के पूर्व शहीद आजाद की प्रतिमा को दूध, दही एवं गंगाजल से स्नान कराकर उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया आजाद की स्मृति सम्मान में पांच पौधे लगाकर वृक्षारोपण भी किया गया।
सभा में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक श्री भूधर नारायण मिश्र ने कहा कि देश की आजादी में शहीद चंद्रशेखर आजाद और उनके दल के क्रांतिकारी साथिहों का बहुमूल्य योगदान बलिदान था उन्होंने अल्प आयु ने घर त्यागकर पूरी निष्ठा व समर्पण से अंतिम समय तक सँघर्ष करते हुए शहीद हुए वह आज की पीढ़ी के लिए शोषण एवं कुरीतिया के विरुद्ध काम करने की प्रेरणा देता है।
पूर्व प्रशासनिक अधिकारी श्री कृष्ण कांत अवस्थी ने कहा कि आजाद ने अपने आजादी के लक्ष्य को पूरा करने में जिस सूझबूझ का परिचय दिया वह अद्वितीय है।
सभा को सम्बोधित करते हुए समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार पाण्डेय निन्नी ने शहीद आजाद को अपना आदर्श बताया और कहा कि उनके कुशल व राष्ट्र समर्पित मजबूत इच्छाशक्ति से सम्पूर्ण देश के युवाओं को जोड़कर उनका मार्गदर्शन कर ब्रितानी हुकूमत की नींव हिलाकर उन्हें भारत से पलायन करने पर मजबूर कर दिया था मेरा मानना है कि देश को आजादी आजाद और उनके दल के साथी क्रांतिकारियों के त्यागमयी कार्यो और बलिदान से ही मिली है पर खेद है कि स्वार्थों के आगे उन्हें वह सम्मान प्राप्त नही हुआ जिसके वे हकदार थे। नही समिति की वर्षो से उस मांग को अनसुना कर दिया गया जिनकी प्रतिमा संसद में लगने की मांग की गई थी आजाद का साहस सौर्य आज के युवाओं को देश व समाज के लिए कुछ करने का उनका मार्ग प्रसस्त करेगा।
सभा को राकेन्द्र मोहन तिवारी, प्रमोद पाण्डेय , श्यामदेव सिंह, दीनानाथ द्विवेदी, गुड्डू पाण्डेय, विजय नारायण शुक्ल, अनिल त्रिपाठी, राजेन्द्र श्रीवास्तव, वीरेंद्र वर्मा, सन्तोष मिश्रा, रवि तिवारी, विशाल त्रिपाठी, सुसहील , सुशील चौबे, तिलक चन्द्र कुरील आदि लोगों ने सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *