श्री दिगंबर जैन सोसायटी एवं मारवाड़ी समाज कानपुर ने बाल भवन में लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर
शहर के वरिष्ठ एलोपैथिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सकों ने बाल भवन में वितरित की निशुल्क दवाएं
मारवाड़ी समाज कानपुर ने शहर के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन व डॉ आरती मोहन का किया सम्मान
मारवाड़ी समाज कानपुर के निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का गुड़गांव के प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉक्टर निखिल सदाशिव पराडकर ने किया उद्घाटन

कानपुर l श्री दिगंबर जैन पवित्र औषधालय सोसायटी एवं मारवाड़ी समाज कानपुर द्वारा श्री स्वामी हरिदास जी महाराज के महोत्सव के उपलक्ष में एक निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं हेल्थ चेक अप कैंप के साथ श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया जहां पर एलोपैथिक होम्योपैथिक एवं फिजियोथैरेपी के चिकित्सकों ने आए हुए मरीजों का चिकित्सकीय परीक्षण कर उन्हें दवाएं वितरित की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल के प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉक्टर निखिल सदाशिव पराडकर ने किया। इस अवसर पर होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन, डॉक्टर आरती मोहन एवं डॉक्टर राधे मोहन गुप्त, एलोपैथिक चिकित्सक डॉक्टर वासुदेव चक्रवर्ती एवं डॉक्टर शाश्वत मिश्रा, तथा फिजियोथैरेपी चिकित्सक डॉ अतुल द्विवेदी ने 453 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निशुल्क चिकित्सकीय सलाह एवं दवाए प्रदान की। इस अवसर पर श्याम भजन संध्या का आयोजन हुआ जिसमें लोगों ने श्री श्याम भजनों के मधुर दोनों का आनंद भी उठाया। इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन सोसायटी एवं मारवाड़ी समाज कानपुर की ओर से कार्यक्रम के चेयरमैन अरुण जैन एवं संजीव अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक मनीष जैन मोनू, नीरज जैन कासलीवाल, अध्यक्ष संतोष जैन, मंत्री संदीप जैन, कोषाध्यक्ष राजीव जैन, सुनील कुमार मुरारका, मनोज अग्रवाल एवं महेश कुमार भगत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाजसेवी श्री ओम द्विवेदी, नीतीश पांडे, उमा शर्मा, रमा शर्मा, प्रशांत शर्मा, विट्ठल मोहन, अणिमा मोहन, आशीष यादव, श्रुति सिंह, एवं सौम्या सैनी उपस्थित रहे l
