कानपुर दक्षिण उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर के नौबस्ता थाना के हनुमंत विहार इलाके में ई -रिक्शा चोरी करने की वारदात सीसीटीवी में कैद हो जाने के बाद इलाके में चोरों की दहशत फैल गयी है। नौबस्ता थाना क्षेत्र के हनुमंत विहार मे राजू कुशवाहा के मकान मे शनि पुत्र राजू वर्मा अपने माता पिता के साथ किराये मे पिछले तीन सालो से रह रहें है | शनि वर्मा पहले प्राइवेट नौकरी करता था लेकिन ज्यादा कमाई नहीं होने की वजह से मजबूरी में नया ईरिक्शा पांच महीने पहले ख़रीदा था ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पेट पाल रहा था लेकिन एक बार फिर उसके ऊपर आफत टूट पड़ी है।
शनि वर्मा की ईरिक्शा घर के बाहर ही खड़ी होती है। रात में तीन अज्ञात चोरों ने मौका पाकर ई रिक्शा 100 मीटर तक खींचकर लें गए लेकिन हैंडिल लॉक ना टूटने पर चोरों ने ई रिक्शा मात्र छाया गेस्ट हाउस के पास छोड़ दिया | लेकिन ई रिक्शा मे लगी बैटरी लॉक को तोडकर बैटरा चुराकर चोर फरार हो गयें | ई रिक्शा चोरी की ये घटना पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी। हलांकि शनि वर्मा ने स्थानीय पुलिस मे शिकायत दर्ज कराने की बात कही |
2022-03-13
