श्री राधा रमण सेवा संस्थान नें किया सम्मानित

कानपुर की धरोहर का हुआ सम्मान

श्री राधा रमण सेवा संस्थान नें किया सम्मानित

कानपुर। शनिवार को ‘धरोहर सम्मान समारोह’ “भावभीनी”श्रद्धांजलि एवं ब्रजभूमि महोत्सव का आयोजन श्री राधारमण सेवा संस्थान के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन मर्चेंट चेंबर हॉल में संपन्न हुआ।
जिसमें मुख्य आकर्षण हमारे कानपुर के धरोहर का सम्मान एवं लता जी के याद में अपने ‘स्वर्णिम धरोहर’ के द्वारा वाह उनके शिष्यों द्वारा भजन गीत, ताल नृत्य का अनोखा संगम होली के ‘रंगारंग गीत नृत्य’ प्रस्तुत किए गए।
इस समारोह में मुख्य अतिथि डॉक्टर इंद्रमोहन रोहतगी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय मर्तोलिया और महागुरु पंडित शंकर लाल भट्ट उपस्थित रहे।
हमारे मुख्य धरोहर गायक कपिल शर्मा, गायक ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, थिएटर आर्टिस्ट अन्नू गोयल, गायक गुरु अमित सिंह, कथक नृत्यांगना डॉक्टर सुचेता खन्ना, गजल गायक राजू सक्सेना, यायावर गोपाल खन्ना, योगाचार्य राहुल यदुवंशी, गायक चरणजीत सिंह चन्नी भाई, गायिका सुप्रिया शुक्ला, गंधर्व कत्थक नृत्यांगना सीमा ढींगरा नें अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सभी अतिथियों का मन मोह लिया।
श्री राधा रमण सेवा संस्थान का उद्देश्य भारतीय संस्कृति के उत्थान के लिए व भारतीय संगीत योग अध्यात्म को पूरे विश्व में फैलाने के उद्देश्य से स्वर्णिम धरोहण की खोज अपने मंच द्वारा प्रस्तुत की गयी।
जहाँ संस्थान के संरक्षक गोपाल तुलस्यान,अध्यक्ष संध्या पाण्डेय,उपाध्यक्ष शीला सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *