रसूलाबाद क्षेत्र के आलमपुर खेड़ा में चुनावी रंजिश को लेकर भाजपा कार्यकर्ता की पत्नी को कुछ लोगों ने चुनावी रंजिश में घर में घुसकर मारा पीटा। उसने दूसरे के घर में भागकर अपनी जान बचाई।
आलमपुर खेड़ा निवासी रानी ने बताया कि शनिवार देररात 12:30 बजे वह घर पर अकेली थी। उसके पति रामनिवास खेतों पर रखवाली के लिए गए थे। इसी दौरान गांव के श्रीओम, रत्नेश, राकेश, राम सजीवन व कुछ अज्ञात लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए और उसे मारना शुरू कर दिया। किसी तरह से उसने भागकर दूसरे घर में घुस कर अपनी जान बचाई। रानी ने बताया कि वह लोग चुनावी रंजिश को लेकर उसे उसके पति को मारने आए थे। उनके पति चुनाव में भाजपा के बूथ एजेंट बने थे, वह लोग एक पार्टी के समर्थक हैं। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
