राष्ट्रवादी ब्राह्मण समाज जिला कार्यकारिणी कानपुर महानगर की मासिक बैठक संपन्न

आज दिनांक 13 मार्च 2022 को कानपुर ब्राह्मण समाज जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक शिवमंगलम अतिथि गृह खाडेपुर नौबस्ता में आयोजित की गई बैठक में विधानसभा चुनाव 2022 से पहले उपरोक्त संगठन द्वारा जो ब्रह्म आयोग के लिए धरना प्रदर्शन किया गया था।उसके परीक्षेत में आज ब्रह्म आयोग के लिए आगे की रणनीति पर चर्चा की गई संपूर्ण उत्तर प्रदेश में निम्न प्रकार ब्राह्मणों को एक विषद पर एक जुट किया जाए। दूर दराज से आये ब्राह्मण वक्ताओं ने अपने अपने विचार प्रकट किए। ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष पंडित स्नेह प्रसाद अग्निहोत्री द्वारा सभी आये हुऐ ब्राह्मण सदस्यों को धन्यवाद दिया और होली की बधाई व शुभकामनाएं दी।तथा आगे की योजना विस्तार पर चर्चा की गई तथा अनुराग तिवारी,अतुल मिश्र, नीरज द्विवेदी,को विभिन्न प्रोकोष्ठ की जिम्मेदारी प्रदान की गई। जिला अध्यक्ष पंडित स्नेह प्रसाद अग्निहोत्री द्वारा सभी लोगो को धन्यवाद दिया।कार्यक्रम में राम प्रसाद द्विवेदी सुधीर शुक्ला, डॉ अशोक शुक्ला,तनय अवस्थी, रंजीत पांडे, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र अग्निहोत्री, उमेश दीक्षित, अनुराग तिवारी, वैकुंठ नारायण बाजपेई, जितेंद्र कुमार चतुर्वेदी, निखिल मिश्रा, विमल मिश्रा, आदि लोगों ने बैठक में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *