आईएमए कानपुर के पूर्व अध्यक्ष
डा प्रवीन कटियार को आई एम ए यूपी की 86 वार्षिक कांफ्रेंस में वर्ष 21-22 की कार्यकारिणी में आईएमए यूपी के जर्नल के एडिटर का दायित्व सौंपा गया है।
डा प्रवीन कटियार आइएमए यूपी की 2020-21 की कार्यकारिणी में जोन-3 के उपाध्यक्ष थे।
दिनांक 12 मार्च 2022 को अयोध्या मे आयोजित कॉन्फ्रेंस में आईएमए हेड क्वार्टर के अध्यक्ष डॉक्टर एसपी सिंह, आईएमए हेडक्वार्टर के एडवाइजर डॉ वेद प्रकाश मिश्रा,
आईएमए हेड क्वार्टर के पूर्व अध्यक्ष डा रवि वानखेडकर तथा आईएमए हेडक्वार्टर एचबीआई के चेयरमैन
डा शरद अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति में वर्ष 21-22 की कार्यकारिणी को कार्यभार सौंपा गया।
डा प्रवीन कटियार इससे पूर्व आईएमए कानपुर के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं।
तथा आइएमए कानपुर में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं।
वर्तमान में वह आईएमए कानपुर में आईएमए चैरिटेबल ब्लड बैंक के कन्वीनर के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।
डा प्रवीन कटियार छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं तथा इस समय विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर का दायित्व निभा रहे हैं।
2022-03-13
