होली और शब-ए-बारात एक साथ, शांति व्यवस्था के लिए अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

आगामी होली और शब ए बरात पर्व को लेकर एडीसीपी राहुल मिठास जी के नेतृत्व में आज बुधवार दिनांक 16/03/2022 को सिटी क्लब में होली व शबे बारात को लेकर मीटिंग आयोजित की गई।
जिसमें मौजूद एसीपी अनवरगंज अकमल खान ,एसीपी कलेक्टरगंज शिखर, बेकनगंज थाना प्रभारी नवाब अहमद, अनवरगंज थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज, बादशाही नाका प्रभारी अनूप कुमार, व शहर के सभी सम्मानित लोग जिस में काज़ी शहर साकिब मिस्बा साहब मोहम्मद, ताबिश इकबाल मोहम्मद हसीब भी मौजूद रहे।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने पर्व को शांतिपूर्ण मनाने को लेकर उपस्थित सदस्यों को कई दिशा निर्देश दिये। असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रहेगी। बैठक में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और शांति समिति के सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *