कानपुर आउटर के सचेंडी में महिला थाने का भूमिपूजन हुआ एसपी आउटर ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर के पूजन किया उनका कहना है कि सदर तहसील की महिलाओं को शिकायत लेकर दूर नही जाना पड़ेगा अब उनके क्षेत्र में ही महिला पुलिसकर्मी उनकी मदद करेंगी.
आपको बतातें की शहर के आउटर क्षेत्र में तीन नए महिला थानों की शुरुआत की गई है जिसमे सदर तहसील के लिए सचेंडी,बिल्हौर तहसील के लिए चौबेपुर और घाटमपुर के लिए सजेती में को चुना गया है. शनिवार को एसपी आउटर अजीत सिन्हा ने सचेंडी थाने में विधि-विधान से पूजन कर महिला थाने का भूमि पूजन किया अधिकारियों का कहना है कि महिला अपराध पर अंकुश लगाने और ऐसे मामलों में सख्त कार्यवाही करने के लिए ये पहल की गई है.
वही एसपी आउटर ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में महिला संबंधी अपराध अधिक है.वही महिलाओ को काफी दूर महिला थाना जाना पड़ता था. वहीं अब नजदीक में महिला थाना होने से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को भटकना नही पड़ेगा और जल्दी न्याय मिलेगा इस दौरान एसपी आउटर ने जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों को सम्मानित भी किया।
