फतेहपुर l गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शरन सिम्पल द्वारा पूर्णिमा पर ओमघाट मे सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुये गंगा आरती का आयोजन किया गया l जिसमे गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र शरन सिम्पल द्वारा आयोजित गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों ने स्वच्छता का संकल्प लिया l
गायत्री परिवार के डॉ. आर. पी. दीक्षित ने कहा कि गंगा को स्वच्छ रखना हम सबका दायित्व है l गंगा बचाओ सेवा समिति द्वारा आए हुए सभी गंगा भक्तों को प्रसाद वितरित किया l इस मौके पर स्वामी विज्ञानानंद जी महाराज, गायत्री परिवार के गिरधारी लाल गुप्ता , राजदीस यादव , राम प्रकाश सिंह, ज्ञान चंद गुप्ता, आषुतोष गुप्ता, रोली गुप्ता, दीपक गुप्ता, रिचा, शिखर, शुशान्त,आरव गुप्ता, पवन द्विवेदी, मनोज सोनी, सुरेंद्र पाठक , अभिनय द्विवेदी, अनिल कुमार आदि रहे।

2022-04-16
