कानपुर, मेस्टन रोड स्थित श्री ब्रह्मावर्त सनातन धर्म महामण्डल (स्थापित 1910) के जीर्णाेद्धार पश्चात नव निर्मित सनातन धर्म भवन का लोकार्पण सुरेश भैया जोशी अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ। आपने अपने प्रेरणादायी एवं ओजस्वी वक्तव्य में सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज में केवल दिखना और वास्तविकता में होेने में अन्तर है। समाज में होना अलग बात है। संस्था जैसे सशक्त बीज को पनपने के लिए पोषण वाली भूमि की आवश्यकता होती है जो महामण्डल को कानपुर में मिली। सामूहिकता, परस्पर पारदर्शिता, अहम्शून्यता, निष्ठा एवं समर्पण किसी भी संस्था को चलाने के आधारस्तम्भ हैं। भारत का परम्सौभाग्य है जो श्री ब्रह्मावर्त सनातन धर्म महामण्डल जैसी संस्थाएं निरन्तर क्रियाशील रहते हुए भारत का गौरव बढ़ा रही हैं। भारत मृत्युंजय है और हमसब अमृतपुत्र। बहुत अल्पसमय में आज विश्व भारत की बात सुनने को तैयार हुआ है और हर ओर भारत की ही बात हो रही है। समरोह में विशेष रूप से डॉ. जगन्नाथ गुप्त, डॉ0 विपिन चन्द्र कौशिक, सिद्धनाथ गुप्त, राकेश तिवारी, बृजमोहन कु0 सिंह, मंजू शुक्ला, सुमन चन्दोला, डॉ. गिरीश मिश्रा, रामकुमार लोहिया, मूलचन्द्र सेठ, प्रकाश बाजपेयी, सुधा सिंह, एम.डी. द्विवेदी आदि महानुभाव उपस्थित रहें।
2022-04-17
